Monday, 15 June 2020

बॉलीवुड एक्‍टर Sushant Singh Rajput निधन के बाद लिया गया कोरोना टेस्ट सैंपल रिपोर्ट आई... जानिए क्या है सच


बॉलीवुड एक्‍टर Sushant Singh Rajput के अंतिम संस्‍कार (Antim Sanskar) से पहले उनके कोरोना टेस्‍ट की रिपोर्ट भी आ गई है। न‍िधन के बाद उनका स्‍वाब सैंपल भी लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत को कोरोना (COVID 19) की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि पोस्‍टमार्टम से पहले ही उनका स्‍वाब सैंपल भी लिया गया था।
बता दें कि पूरा विश्‍व कोरोना जैसी वैश्‍विक महामारी से जूझ रहा है। लाखों की संख्‍या में लोग इस महामारी से संक्रमित हैं और जान गंवा चुके हैं। भारत में तीन लाख पार संक्रमितों की संख्‍या पहुंच गई है, वहीं मरने वालों की संख्‍या हजारों में है। ऐसे में शासन प्रशासन पूरा एहतियात बरत रहा है। यही वजह है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका कोरोना टेस्‍ट किया गया।
फंदा लगाकर सुशांत ने दी थी जान
34 साल के अभिनेता सुशांत स‍िंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उनके निधन की खबर ने फैंस और तमाम सितारों को झकझोर कर रख दिया है। किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत जैसा खुशमिजाज अभिनेता ऐसा कदम उठा सकता है। कोरोना की वजह से सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
  • ड‍िप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत ने ये खतरनाक कदम उठाने से पहले अपने दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया था। पवित्र रिश्ता में काम करने के बाद सुशांत, महेश को भाई मानने लगे थे। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक महेश शेट्टी ने पुलिस को दिए अपने स्टेटमेंट में ये बात कही है कि सुशांत सिंह राजपूत ड‍िप्रेशन में थे, हालांकि कुछ दिनों से उन्‍होंने एंटी-डिप्रेशन की दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं।