
Shraddha Kapoor arrives to bid farewell to Sushant: Sushant Singh Rajput को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची श्रद्धा कपूर सहित ये अभिनेत्रियां, देखें..
Shraddha Kapoor arrives to bid farewell to Sushant: सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में होने वाला है| सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री अपने को-स्टार को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची हैं| इस वीडियो में श्रद्धा कपूर खड़ी हुई हैं और बारिश हो रही है| श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत ने 'छिछोरे' फिल्म में साथ नजर आए थे|
इन सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत (को विदाई देने के लिए उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी आई थीं| रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था|
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का रविवार को निधन हो गया था| सुशांत सिंह राजपूत के शव का रात में पोस्टमॉर्टम हो गया है| मौत की वजह हैंगिंग (फांसी पर लटकना) है| अंग के कुछ नमूनों को कालीना फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है|