Monday, 15 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत और अर्जुन कपूर की चैट के स्क्रीनशॉर्ट वायरल- जब सुशांत ने कहा था-"भाई मिल लो"


सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड सितारों को ही नहीं देशभर को हिला कर रख दिया है। एक बार फिर इस आत्महत्या ने मानसिक पीड़ा जैसे विषय को लाकर खड़ा कर दिया है। इस निधन ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस को तेज कर दिया है। इन सभी विषयों को सुशांत की मौत की वजहों से मिलाकर देखा जा रहा है। खैर अब जो भी बहस जारी हो सुशांत सिंह राजपूत वापस नहीं आने वाले, उम्मीद है बस वह सुकून में रहें। सुशांत सिंह राजपूत संग अर्जुन कपूर ने पर्सनल चैट शेयर की। उन्होंने बताया कि दोनों की आखिरी बात कब और क्या हुई थी।
Sushant Singh Rajput: Arjun Kapoor ने शेयर किया Sushant का आखिरी Whatsapp Chat | FilmiBeat .
अर्जुन कपूर ने लिखा, "18 महीने पहले... ये आखिरी मैसेज हम दोनों की बातचीत के हैं जब सुशांत और सारा की फिल्म केदारनाथ रिलीज हुई। जितना मैंने महसूस किया वह अपनी मां को फिल्म की रिलीज के दौरान मिस कर रहे थे। मैं सुशांत को बहुत अच्छे से तो नहीं जानता लेकिन यशराज फिल्मस, इवेंट्स, स्क्रीनिंग्स के दौरान उनसे मिला हूं।"
सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल, पुलिस ने दी चेतावनी, अगर अब की ऐसी हरकत तो...
"मैं पूरी तरह तो नहीं समझ पाया कि आखिर इस कदम के पीछे क्या कारण थे लेकिन दर्द को जरूर फील कर सकता हूं जिसे सुशांत ने अपनी मां के खो जाने के बाद फील किया। उनकी जिंदगी में मां के जाने के बाद एक खालीपन जरूर था। तुम सुकून में हो दोस्त.. मेरी ऐसी ही उम्मीद है। जो कुछ आज हुआ, मैं उम्मीद करता हूं हम उससे सीखें। मैं जानता हूं जब ये सब तमाशा बंद होगा तो सब समझ पाएंगे कि तुमने जो कुछ किया उसका सिर्फ कोई एक कारण नहीं था। "
अर्जून कपूर ने शेयर की बातचीत की तस्वीर
अर्जुन कपूर ने साल 2018 में आखिरी बार सुशांत से बातचीत की थी। इस बातचीत की तस्वीर खूब छाई हुई है।
अर्जुन कपूर और सुशांत की चैट
अर्जुन कपूर- बिग हग भाई..
सुशांत सिंह राजपूत- लव यू भाई, मैं जानता हूं तुम समझते हो..
अर्जुन कपूर- हां बिल्कुल, एक दिन जरूर..
सुशांत सिंह राजपूत- हां..
अर्जुन कपूर- बधाई केदारनाथ के लिए.. सोन चिरिया के लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा। वो तुम्हें जरूर तुमपर गर्व महसूस कर रही होंगी।
सुशांत सिंह राजपूत- भाई मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। मुझे बताओ कब तुम मिल पाओंगे..चियर्स
16 की उम्र में खोई मां
सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ 16 साल के थे जब उन्होंने मां ऊषा को खो दिया। ये वो समय था जब संघर्ष और जिंदगी के सबसे अहम मोड़ पर थे। कहा जा रहा है कि सुशांत के मन में मां को लेकर गम था।
डिप्रेशन में सुशांत और अब सन्नाटा
डॉक्टरों ने बताया कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे थे। वह अवसाद में थे लेकिन कारण क्या था कुछ सामने नहीं आया।
क्यों किया सुसाइड
हर तरफ सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड क्यों किया। किसी के पास इस सवाल का जवाब नहीं है।