भूमि पेडनेकर ने सुशांत के साथ फिल्म सोनचिरैया में काम किया था। उन्होंने इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं शॉक में हूं। अब तक यकीन नहीं हो रहा। हमारी कभी न खत्म होने वाली बातों से लेकर सितारों को निहारने तक। मैं तुम्हें आसमान में चमकते सितारे की तरह हमेशा देखा करूंगी।’
सारा अली खान: सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का ही एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में सुशांत किसी बात पर जोर से हंसते नजर आ रहे हैं। वहीं सारा उन्हें देख रही हैं। सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत और दिल टूटने के कई इमोजी बनाए’।
धर्मेंद्र: धर्मेंद्र ने ट्विटर पर सुशांत के लिए लिखा, 'प्यारे सुशांत, ना फिल्म देखी का कभी मिला तुम से...पर तेरे अचानक चले जाने से बड़ा सदमा लगा। यह शो बिजनेस बड़ा निर्दयी है। मैं तुम्हारा असहनीय दर्द समझ सकता हूं। तुम्हारे परिवार और दोस्तों का दर्द समझ सकता हूं।'
प्रियंका चोपड़ा: लॉस एंजिलिस में रह रहीं प्रियंका चोपड़ा को भी सुशांत की मौत से तगड़ा झटका लगा है। प्रियंका ने सुशांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं स्तब्ध हूं। तुम बहुत दुख झेल रहे होगे। उम्मीद करती हूं अब तुम जहां भी हो सुकून से हो मेरे दोस्त। तुम बहुत जल्दी चले गए। मैं एस्ट्रोफिजिक्स पर हमारी बातें कभी नहीं भूलूंगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। इस दुख की घड़ी में भगवान तुम्हारे परिवार को शक्ति दे।