Saturday 8 August 2020

सुशांत सिंह राजपूत के नहीं रहने पर महेश भट्ट से बात करती थी रिया चक्रवर्ती



अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नहीं रहने पर उनकी गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से बात करती थीं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से इसका खुलासा हुआ है। 20 से 25 जनवरी के बीच सबसे ज्यादा बात हुई थी।
गौरतलब है कि इसम मामले में पहले ही मुंबई पुलिस महेश भट्ट का बयान रिकॉर्ड कर चुकी है। सीडीआर की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि महेश भट्ट ने रिया को सात बार कॉल की थी। ये सारी बातें उस वक्त हुई थी, जब सुशांत अपनी बहन के घर चंडीगढ़ गए थे। सुशांत की मौत के बाद से ही महेश भट्ट भी चर्चा में थे।
पटना पुलिस की टीम उनसे भी बयान लेने वाली थी। सवाल यह उठने लगा है कि आखिर दोनों के बीच क्या बातें होती थीं।
हाल फिलहाल में रिया महेश भट्ट की किसी फिल्म में भी काम नहीं करने वाली थीं। एक महीने में रिया और महेश भट्ट के बीच करीब 92 मिनट तक बात हुई है।
क्या रिया की कॉल डिटेल में छिपा है राज
रिया चक्रवर्ती की सीडीआर की पड़ताल में कई राज छिपे हैं। सीडीआर के जरिए ही यह राज खुला कि रिया और महेश भट्ट फोन पर भी बात करते थे। सीडीआर की पड़ताल यह भी पता चलेगा कि रिया और किन लोगों के संपर्क में थीं। सुशांत के साथ हुई घटना से पहले रिया के संपर्क में कौन-कौन लोग थे।
सबसे कम सुशांत से बातचीत
सूत्रों की मानें तो सीडीआर में कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं। यह पता चला है कि रिया ने अगर सबसे कम किसी से बातचीत की तो वे सुशांत थे। पूरे साल में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को सबसे कम कॉल की थी। महज 137 बार दोनों की फोन पर बात हुई थी। दो बार उन्होंने सुशांत को मैसेज किया था, जबकि रिया अपने पिता को एक हजार से अधिक कॉल कर चुकी थीं। भाई शौविक और सैमुअल से भी रिया की सैकड़ों बार बात हुई थी।