Saturday 22 August 2020

महेश भट्ट का रामायण से भी रहा है लिंक! गुस्से में आई फैन ने ट्वीट कर पूछा ये सवाल



फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में इन दिनों तेजी से उछल रहा है। हाल ही में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की लीक हुई व्हाट्स ऐप चैट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लीक चैट में रिया चक्रवर्ती ने 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को व्हाट्स ऐप के जरिए शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने उनकी गाइडिंग्स के लिए थैंक्यू कहा था। ये चैट इस ओर इशारा कर रही है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते के बारे में महेश भट्ट काफी कुछ जानते थे।
इतना ही नहीं, इस चैट से ये बात भी पता लगती है कि रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के कहने पर ही सुशांत सिंह राजपूत से अपना रिलेशनशिप खत्म कर लिया था। इस चैट के लीक होने के बाद एक बार फिर सुशांत-रिया मामले में महेश भट्ट की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच एक ट्वीट सामने आया है जो काफी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस ट्वीट में महेश भट्ट के टीवी सीरियल रामायण को बनाने पर सवाल किया गया है। ट्वीट में स्क्रीनशॉट शेयर कर पूछा जा रहा है, 'महेश भट्ट ने रामायण क्यों बनाई?' इस ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि महेश भट्ट टीवी सीरियल रामायण का हिस्सा रह चुके हैं। इस बारे में गूगल के जरिए जानकारी मिलती है। महेश भट्ट का नाम टीवी सीरियल रामायण की कास्ट में है। इसके मुताबिक महेश भट्ट ने इस टीवी सीरियल में शतानंद का किरदार निभाया था। इस बारे में वीकिपीडिया के जरिए जानकारी मिली है। बता दें बतौर निर्देशक महेश भट्ट का पहला टीवी सीरियल स्वाभिमान था। जो अपने वक्त में काफी हिट रहा था। इसके अलावा महेश भट्ट ने नामकरण, उड़ान और कभी-कभी जैसे टीवी सीरियल्स भी बनाए थे।