Saturday 8 August 2020

पंडित नेहरू भी इस अभिनेत्री के प्रशंसक थे



आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम है कल्पना मोहन। अपने फ़िल्मी करियर के दौरान उन्होंने सिर्फ 11 फिल्मे की। लेकिन उनका ये सफर बेहद रंगीन होने के साथ साथ सुरीला भी था। Pandit Jawaharlal Nehru भी उनके प्रशासकों में से एक थे उनके खाते में मेगा हिट फिल्में आई जिसका क्रेडिट उन्हें नहीं मिला।
कल्पना का जन्म कश्मीर में हुआ था और उनके पिता अवनी मोहन स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पंडित नेहरू के करीबियों में से थे। कल्पना एक बेहतरीन कथक कलाकार थी और पंडित नेहरू उनके प्रशंसक थे।
अदाकारा कल्पना अक्सर राष्ट्रपति भवन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी। एक जलसे के दौरान मशहूर अदाकार बलराज साहनी की नज़र उन पर पड़ी और उन्होंने कल्पना को मुंबई आने की सलाह दी। कल्पना ने घर से इजाज़त मांगी और बॉम्बे चली आई