Wednesday 24 June 2020

सुशांत के फैंस के निशाने पर आए अर्जुन कपूर, फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह को रिप्लेस किया गया था


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म के खिलाफ उनके फैंस सोशल मीडिया पर स​क्रिय हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर अब सुशांत के फैंस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, 2017 में आई फिल्म हाल्फ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह पहले लीड रोल में थे बाद में अर्जुन कपूर को यह रोल दे दिया गया था।

चेतन भगत का 5 साल पुराना ट्वीट सामने आया
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर मशहूर लेखक चेतन भगत के एक 5 साल पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोलर्स ने अभिनेता अर्जुन कपूर को निशाने पर ले लिया है। सुशांत के समर्थक सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर पर नेपोटिज्म का फायदा उठाने आरोप लगाकर खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है।

फिल्म हाल्फ गर्लफ्रेंड में सुशांत लीड रोल में थे
लेखक चेतन भगत का यह ट्वीट भी खूब शेयर किया जा रहा है। इस ट्वीट में चेतन भगत ने बताया था कि उनकी नॉवेल पर बनने वाली फिल्म हाल्फ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल निभा रहे हैं। चेतन भगत ने यह ट्वीट 7 नवंबर 2015 को किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि 2016 के पहले क्वार्टर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

 सुशांत से छीनकर अर्जुन कपूर को दिया गया रोल
चेतन भगत के इस ट्वीट के सामने आने पर सुशांत के समर्थक भड़क गए हैं। दरअसल, जब यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी तो इसमें सुशांत सिंह राजपूत की जगह अभिनेता अर्जुन कपूर लीड रोल में दिखाई दिए थे। सुशांत के समर्थकों का मानना है कि भाईभतीजावाद के खेल में यह फिल्म सुशांत से छीनी गई थी।

 सुशांत की मौत के बाद से गुस्से में हैं समर्थक
बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। वह मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट और सुशांत के करीबियों के मुताबिक नेपोटिज्म के चलते सुशांत से कई फिल्में छीनी गई थीं। इस वजह से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। सुशांत की मौत के बाद से बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।