
आज 9 जून को अमीषा पटेल अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं । कोरोना संकटकाल में अमीषा पटेल ने अपने इस खास दिन को गरीब महिलाओं की मदद कर सेलिब्रेट किया है । अपने जन्मदिन पर अमीषा पटेल ने गरीब महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे । इन दिनों अमीषा ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं ।
अमीषा पटेल ने जरूरतमंद लोगों की मदद कर अपने जन्मदिन को बनाया खास
अमीषा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इसकी जानकारी दी । अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "भगवान का शुक्रिया जिसने मुझे मौका दिया कि मैं अपनी तरफ से जरूरतमंदों की थोड़ी सी मदद कर सकूं । मैं अपने बर्थडे को एनजीओ वूमन रिस्पेक्ट फाउंडेशन के साथ जुड़कर स्पेशल बना रही हूं ।"इसी के साथ अमीषा ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, "जन्मदिन को सेलिब्रेट करने का सबसे बेहतर तरीका । स्लम एरिया की गरीब महिलाओं को सेनिटरी नैपकिन, मास्क और बिस्किट बांटे हैं । भारत को सुरक्षित बनाने की ओर एक कदम ।"
यकीनन जरूरतमंद लोगों की मदद कर अमीषा ने लोगों का दिल जीत लिया । उनकी इस नेक पहल को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है ।