Tuesday, 9 June 2020

देखें वायरल वीडियो : कैटरीना कैफ ने समुद्र में दी मछली को टक्कर


 बॉलीवुड की ब्यूटी विथ ब्रेन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लॉकडाउन (Lockdown) के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस दौरान कैटरीना लगातार अपने फैंस के साथ वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं।
हाल ही में कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ समुद्र में तैरती नजर आ रही हैं।
कैटरीना वायरल हो रहे वीडियो में समुद्र में बड़ी मछली के साथ तैर रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में बिल्कुल ही जलपरी की तरह लग रही हैं। कैटरीना के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ ही यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने अपना यह वीडियो वर्ल्ड ओसियन डे (World Ocean Day) पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा है 'महासागर में एक सुंदर दिन, मेरे सबसे अविश्वसनीय दोस्त के साथ। '
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं। इस सुपरहिट फिल्म में कैटरीना के किरदार की काफी तारीफ हुई।
वहीँ अब कैटरीना कैफ एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के चलते फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है।