Monday, 26 August 2019

देश का बहुत बड़ा बिजनेसमैन बन गया है ये बॉलीवुड विलेन, कई लोग उसे भारत का भी नहीं मानते थे

दोस्तों आज हम जिसके बारे में बात करने वाले हैं उसका नामशेरिंग फिन्स्टो डेन्ज़ोंगपा है। बॉलीवुड का यह विलन सिक्किम राज्य का है जो भारत में आता है। लेकिन उनके लुक की वजह से कई लोगों उसे विदेशी मानते थे। इस अभिनेता के नाम का उच्चारण करना बेहद कठिन है। इसलिए उन्होंने अपना नाम डैनी कर दिया था।

google
डैनी को बॉलीवुड का बहुत खतरनाक विलेन माना जाता है इनकी एक्टिंग की वजह से लोग सच में डर जाते थे। सनी देओल की फिल्म में उनका रोल बेहद घातक रहा है। आपको उनकी फिल्म घायल तो याद ही होगी।

google
डैनी आजकल बहुत कम फिल्मों में देखते हैं। डैनी कहते हैं कि भले ही मैं भारतीय हूं। लेकिन मैं हमेशा बॉलीवुड में विदेशी की तरह रहा हूं। मैं कभी भी एक फिल्मी एक्टर की तरह नहीं रहा। लोग मुझे एलियन मानते थे। क्योंकि मैं सिक्किम की एक बहुत ही दूर की जगह से आता हूं।

google
आज भले ही डैनी के पास फिल्मों में काम ना हो लेकिन डेनी हमारे देश के बहुत बड़े बिजनेसमैन बन चुके हैं। सिक्किम में डैनी की एक बहुत बड़ी बियर की फैक्ट्री है। डैनी की यह बीयर कंपनी हमारे देश में बहुत प्रसिद्ध है। डैनी के पास आज बहुत ही महंगी कारें भी है, जिसमें रेंज रोवर और दूसरी ऑडी है। डैनी का घर मुंबई में और सिक्किम दोनों जगह पर है। फिल्मों से ज्यादा पैसा वह अपनी बीयर कंपनी से कमा रहे है। आपको उनकी फिल्में कैसी लगती थी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।