Friday, 19 June 2020

WhatsApp पर इस वजह से आई बड़ी खामी, कई घंटे बंद रहा ये ज़रूरी फीचर.


अगर आपको भी कल रात से वॉट्सऐप (WhatsApp) पर किसी का लास्ट सीन (last seen) देखने में दिक्कत हो रही है तो ऐप को अनइंस्टॉल (uninstall) करने की ज़रूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये दिक्कत सिर्फ आप के ऐप में नहीं बल्कि करोड़ों यूज़र के वॉट्सऐप में पाई गई. दरअसल कल शाम से वॉट्सऐप में एक बड़ी खामी हो गई, जिसके बाद यूज़र्स दूसरे का लास्ट सीन और Online स्टेटस नहीं देख पा रहे थे. ये दोनों फीचर्स ऐप के प्राइवेसी सेटिंग (Privacy Setting) का हिस्सा है, और इन दोनों के चलते ही यूज़र्स को काफी दिक्कत का सामने करना पड़ा.

इसपर WABetaInfo ने ट्वीट किया और वॉट्सऐप के हवाले से लिखा, 'अपने वॉट्सऐप को uninstall न करें: क्योंकि आप फिर login नहीं कर पाएंगे. हम ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.' इसके बाद भी कई घंटो तक ये खामी बनी रही और WABetaInfo ने ट्वीट कर बताया कि WhatsApp में लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस और रेजिस्ट्रेशन को लेकर एक बड़ी परेशानी आई मिली है. साथ ही ये भी बताया गया कि ये परेशानी वॉट्सऐप के सर्वर बग के चलते हुई है. इस परेशानी के चलते यूज़र्स को एक पॉप-अप मैसेज दिख रहा था जिसमें लिखा था, ' WhatsApp is temporarily unavailable. Please try again in 5 minutes' इसको लेकर लोगों ने ट्विटर शिकायत की और बताया कि उन्हें काफी परेशानी हो रही है.
ये भी पढ़े :-
  • वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड में सीधे इंटरव्यू से विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती, दसवी पास लास्ट डेट से पहले करे आवेदन ...
  • बिजली निगम सीमित में कंपनी सचिव के पदों पर भर्ती, डायरेक्ट मेरिट के आधार पर होगी भर्ती, लास्ट डेट निकट जल्द करे आवेदन
  • कोचीन शिपयार्ड में दसवी पास के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका
हालांकि देर रात बताया गया कि वॉट्सऐप को इस परेशानी को ठीक कर दिया गया है और अब यूज़र्स दूसरे का लास्ट सीन और ऑनलाइन देख सकते हैं.