Tuesday, 9 June 2020

Video : मौत के बाद वायरल हो रही है अभिनेता की प्रेग्नेंट पत्नी की तस्वीरें और उनके शादी का वीडियो


कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी के निधन के बाद सोशल मीडिया में उनकी पत्नी की मार्मिक तस्वीरें और उनके शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा ने महज 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वज़ह से हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को चिरंजीवी को सीने में दर्द महसूस हुआ। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ थी। 7 जून यानि रविवार को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस हॉस्पिटल में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली।
मौत के बाद वायरल हो रही है अभिनेता की प्रेग्नेंट पत्नी और शादी की तस्वीरें
चिरंजीवी के निधन के बाद अब उनकी पत्नी की अंदर तक झकझोर देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही चिरंजीवी और मेघना राज की शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।