
Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत के निधन (Sushant SIngh Rajput Demise) के बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है. एक्टर के निधन के बाद अभी तक उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सहित करीब 13 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं. पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों, रिश्तेदारों और नौकरों के साथ उनके जानने वालों से भी पूछताछ कर रही है. अभी तक एक्टर की आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. ऐसे में पुलिस अपनी जांच का दायरा बढ़ाने की कोशिश में जुटी है. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ प्रोड्यूसर्स, फिल्म मेकर्स सहित एक्टर्स को भी यूजर्स निशाने पर ले रहे हैं और नेपोटिज्म पर उन्हें घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.
दरअसल, महेश भट्ट की सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें वह रिया चक्रवर्ती के कंधे पर सिर रखे दिख रहे हैं. ये तस्वीरें करीब 2 साल पुरानी हैं. इन तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था. रिया ने महेश भट्ट के जन्मदिन के मौके पर इन तस्वीरों को शेयर किया था. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा था- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे बुद्धा. आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और उड़ना सिखाया. आप एक बेहद अच्छे इंसान हैं, जो दोसरों की जिंदगी रोशन करते हैं.'
लेकिन, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जब एक्ट्रेस से पूछताछ की गई तो उसके बाद से अचानक ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं. वहीं दावा किया जा रहा है कि रिया ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं. जिस पर लोग अब सवाल खड़े कर रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर रिया ने ये तस्वीरें डिलीट क्यों कर दीं. वहीं लोग महेश भट्ट को भी ट्रोल कर रहे हैं. यही नहीं कुछ यूजर्स इन सबको सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से भी जोड़ रहे हैं.
एक यूजर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है- 'इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने खुद के और महेश भट्ट के बीच बाप-बेटी का रिश्ता बताया था. लेकिन, अब ऐसा क्या हो गया जो उन्होंने ये तस्वीरें अचानक ही डिलीट कर दीं.' तस्वीरों को लेकर लोग महेश भट्ट को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. बता दें बीते गुरुवार को ही रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के चलते बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था. जहां सुबह 11 बजे से रात के 10 बजे तक एक्ट्रेस से पूछताछ चलती रही थी.