Thursday, 18 June 2020

FIR होने के बाद करण जौहर ने ट्विटर पर सैकड़ों अकाउंट्स को किया अनफॉलो, अब केवल तीन एक्टर्स को कर रहे फॉलो

Karan Johar
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सुशांत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर  सेलेब्स तक डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर बात कर रहे हैं।
करण- सलमान- एकता समेत 8 के खिलाफ FIR
इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान और सोनम कपूर पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल खबरें हैं कि सुशांत के पास फिल्में नहीं थी जिसके चलते वो डिप्रेशन में थे और इसके पीछे नेपोटिज्म को वजह बताया जा रहा है। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सुशांत के सुसाइड केस में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर ब‍िहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज करवाया गया। ये केस वकील सुधीर कुमार ओझा ने IPC की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहम दर्ज क‍िया गया है।
करण ने सैकड़ों अकाउंट को किया अनफॉलो
इन सबका असर इतना ज्यादा हुआ कि सोशल मीडिया पर करण जौहर और आलिया भट्ट के फॉलोअर्स की संख्या में बहुत कमी आई जबकि सुशांत के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ गई। अब दूसरी तरफ करण ने सोशल मीडिया पर सैकड़ों अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया है और अब वो केवल 8 अकाउंट्स को ही फॉलो कर रहे हैं जिनमें से 3 अंकाउट्स बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान। इसके अलावा  करण जौहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट को भी फॉलो कर रहे हैं। करण धर्मा प्रोडक्शंस और उसके सीईओ अपूर्वा मेहता को भी फॉलो कर रहे हैं।