Friday, 19 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत को साहिल खान ने दी श्रद्धांजलि, बताया क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लोग लगातार फिल्म के बड़े कलाकारों और बड़े निर्माताओं के नाम लेते हुए उन्हें बायकाट करने की बात कह रहे हैं, लेकिन इस बीच अभिनेता साहिल खान ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट करते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को क्यों छोड़ दी। बता दें आपको की फिल्म स्टाइल से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले साहिल खान ने सुशांत सिंह राजपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि फिल्म स्टाइल 2001 में आई थी। बॉलीवुड में उस फिल्मी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन इसके बाद साहिल खान ने बॉलीवुड को छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- बिहार में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, जाने शुक्रवार को क्या है आपके जिले का हाल.
बॉलीवुड एक्टर और 'स्टाइल' फिल्म के स्टार साहिल खान ने साल 2001 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इन्होंने अपने स्टाइल, फिटनेस और अच्छे लुक्स के बदौलत फैन्स के बीच अपनी पहचान बनाई थी। कुछ फिल्में साहिल की बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा सकीं और लगातार ऐसा होने के बाद साहिल ने खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर कर लिया। अब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर साहिल खान ने बयान दिया है। नेपोटिज्म के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हुए साहिल ने एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया है कि बाहरी व्यक्ति होने के नाते उन्होंने भी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को देखा है। इसके साथ ही साहिल खान ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ मैग्जीन फोटो शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए साहिल लिखते हैं, 'बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है के अपनी फर्स्ट फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया के सबसे टॉप फिल्म मैग्जीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो, मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लग रहा हो, जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था। कमजोर था फिर भी वह मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्म्स से मुझे निकलवा दिया नाम बड़े और दर्शन छोटे, पहचानिए कौन?'
ये भी पढ़ें- पटना एयरपोर्ट से पकड़ाए 6 संदिग्ध, आईबी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरी खबर..
साहिल आगे लिखते हैं कि मैं अब परवाह नहीं करता क्योंकि सुशांत सिहं राजपूत ने उनका सच्चा चेहरा दिखा दिया। दुनिया के ये लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं। 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार क्योंकि कोई आने ही नहीं देता, केवल स्टार के बेटे को ही काम मिलता है। सोचिए, गहराई से, सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा को शांति मिले। साहिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने बॉलीवुड करियर के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने जो भी किया अपनी इच्छा से किया। जिंदगी में वह अब काफी खुश हैं और उन्होंने जो भी पाया उससे संतुष्ट भी।