
बॉलीवुड चकाचौंध दुनिया में बहुत से सितारे किस्मत आजमाने के लिए आते हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी यहां चमकने आए थे। सितारों से भरी बॉलीवुड की इस गैलेक्सी में उन्होंने अपनी जगह और पहचान भी बनाई। किसी को अंदाजा नहीं था कि सुशांत अंदर से इतने अशांत थे कि मौत का रास्ता चुनेंगे।
मनमीत ग्रेवाल ( Manmeet Grewal )
पिछले दिनों टेलिविजन एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई को खुदकुशी कर ली। मनमीत के सुसाइड के कारणों के पीछे उनकी पिछली पेमेंट न मिलने के चलते सामने आई आर्थिक परेशानी थी। लॉकडाउन की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा था।
सेजल शर्मा ( Sezal Sharma ) .
इसी साल ही फरवरी में अभिनेत्री सेजल शर्मा ( Sezal Sharma ) ने खुदकुशी कर ली है। सेजल के 7 लाइन के सुसाइड नोट में कहा गया था कि मैं पिछले 2 महीने से डिप्रेशन से गुजर रही हूं। मैं अपनी निजी जिंदगी से परेशान हूं। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मम्मी, पापा, भाई, आप अपना ख्याल रखना। मुझे माफ कर देना कि मैंने ये फैसला लिया, लेकिन मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था। मैं तुम लोगों से बहुत प्यार करती हूं।
प्रत्युषा बनर्जी ( Pratusha Banerjee )
1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी बहुत पॉपुलर थी। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रेम में असफल होने पर प्रत्युषा ने जान दे दी थी।
जिया खान
निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे।