
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके अचानक जाने से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। यहीं वजह है कि सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। अभिनेता ने निधन से उनका पालतू कुत्ता फज (Fudge) भी काफी परेशान है। सुशांत की कमी उनके चेहरे पर साफ नजर आई। फज की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इसमें वो अपने मालिक सुशांत को याद कर भावुक दिखाई दिए।
फज एक मोबाइल लेकर बैठे हैं जिसमें वो लगातार सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को निहार रहा हैं। 'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर ने फज की कुछ तस्वीर पोस्ट कर अभिनेता सुशांत के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। मनवीर गुर्जर ने तस्वीरों को साथ लिखा ‘भाई सुशांत सिंह राजपूत कोई और ना सही ये तो तेरी वैल्यू आज भी नानाता है। ‘ आपको बता दें, अभिनेता सुशांत फज के काफी करीब थे। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत अक्सर फज के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते दिखाई देते थे।
सुशांत सिंह राजपूत निधन के बाद उठा भाई-भतीजावाद।
मालूम हो कि सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर सलमान खान, सोमन कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर और संजय लीला भंसाली पर निशाना साधा जा रहा है। बिहार में कई जगह पर इन बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। और तो और इन बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स को खोया है। कई लोग इन सितारों की फिल्मों को बॉयकॉट करने की भी बात कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से सुशांत को घर-घर में अलग पहचान मिली। टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। ‘काई पो छे!’ फिल्म से अभिनेता सुशांत ने बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू की।