Tuesday, 9 June 2020

जितनी खूबसूरत उतनी ही खूंखार जासूस थी माताहारी, इसकी मौत की भी अजब ही कहानी

दुनिया की सबसे खूबसूरत जासूस अगर कोई थी, वो थी माताहारी. उसे खतरनाक सम्मोहन करने वाली कामुक महिला के रूप में भी जानी जाती थी. माता हारी की गजब की सुंदरता से महिलाएं भी जला करती थीं. बताया जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उसने जर्मनी के लिए जासूसी की थी.
अपने हॉट और अर्ध-नग्न डांस के चलते माताहारी को यूरोप के कई शहरों में बुलाया गया और वहां उसने सेना के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों और शक्तिशाली राजनेताओं को अपना मुरीद बना लिया. विश्व युद्ध शुरू होते ही फ्रांस ने उसे जर्मनी का जासूस समझा वहीं दूसरी ओर जर्मनी उसे फ्रांस का जासूस समझने लगा.
ऐसा भी माना जाता है कि वह दोनों देशों को मूर्ख बनाकर दोनों से पैसा कमा रही थी. हालांकि ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों ने सबसे पहले सबूत जुटाकर उसे बेनकाब कर दिया. उसे जर्मनी का जासूस घोषित कर गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें 50 हजार लोगों के मौत का जिम्मेदार ठहराया गया और 15 सितंबर, 1917 में गोलियों से भूनकर मौत की सजा दी गई. उस वक्‍त वह 41 वर्ष की थी.
कहा जाता है कि जब फायरिंग स्‍कॉड के सामने माताहारी को खड़ा किया गया तो उसको आंख बंद करने को कहा गया. लेकिन उसने ऐसा करने से न सिर्फ इंकार किया बल्कि उसने अपने सामने गोलियां दागने को तैयार जवानों को फ्लाइंग किस भी दिया.