Thursday 25 June 2020

सुशांत के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे की शादी पर किया खुलासा, अंकिता के बारे में भी की बात

सुशांत के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे की शादी पर किया खुलासा, अंकिता के बारे में भी की बात
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने इसी महीने के 14 तारीख को अपने मुंबई बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। पूरे परिवार में अभी भी मातम पसरा हुआ है। सुशांत के पिता इकलौते बेटे के निधन के बाद टूट गए हैं। सुशांत की मौत के बाद पहली बार उनके पिता ने हाल ही में चुप्पी तोड़ते हुए अपने बेटे के बारे में बात की है।
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने गुरुवार को तड़का बॉलीवुड पोर्टल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने बेटे, उसकी इच्छाओं, उसके बचपन और उसकी शादी की योजना के बारे में बात की है। सुशांत के पिता का कहना है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, रणवीर शौरी और कई अन्य लोग श्मशान पहुंचे थे। इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि काफी लोग मिलने भी आए थे। लेकिन कोरोना के कारण सभी ने मास्क पहना हुआ था, इसलिए वह किसी को पहचान नहीं पाए।
उन्होंने कहा, ''बहुत मन्नत के बाद सुशांत पैदा हुआ था। 3 साले मन्नत मांगी थी। 4 बेटियों में एक बेटा था, और उन्होंने कहा जिनके लिए मन्नत मांगते हैं उनके साथ ऐसा ही होता है।"

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में भी की बातचीत

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे के बारे में बात करते हुए केके सिंह ने कहा कि वह सुशांत के निधन के बाद उनसे मिलने बॉम्बे भी आयी थी और पटना भी आयी थी।" सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए उनके पिता ने कहा  "ये तो संयोग है, जो होना होता है वो होता है।" उन्हें सुंशात की लाइफ में सिर्फ अंकिता के बारे में ही पता था। उन्हें रिया चक्रवर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

शादी के बारे में किया खुलासा

दिवंगत एक्टर के पिता ने इंटरव्यू के दौरान सुशांत की शादी को खुलासा किया। उन्होंने कहा, ''पहले तो सबकुछ बोलता था, लेकिन लास्ट में क्या हुआ उसने बताया नहीं। शादी को लेकर उससे बात हुई थी। उसने कहा था कि कोरोना में तो शादी नहीं करूंगा। अभी मेरी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं। शादी को लेकर उससे मेरी यही आखिरी बात हुई थी।
हालांकि इस दौरान केके सिंह ने यह नहीं बताया कि सुशांत किस लड़की से शादी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि, ''हमने सुशांत से कहा था है कि उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि उसे अपना जीवन उसके साथ बिताना है।''