Tuesday, 9 June 2020

सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार का पुरस्कार हासिल करने वाले अधिकारी के घर जब एंटी-करप्शन टीम ने मारा छापा, जो मिला वो था होश उड़ाने वाला


जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किसान से कथित रूप से कुल आठ लाख रुपये देने के लिए कहा गया था, जिनमें से पांच लाख रुपये कथित रूप से MROके लिए थे और और बाकी के तीन लाख रुपये वीआरओ को मिलने थे। जैसे ही वीआरओ को रुपए मिल गए, उसने एमआरओ को सूचित किया और एसीबी के अधिकारियों ने पूछताछ कर एमआरओ को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार लावण्या ने आरोपों से मना किया, जिसके बाद एसीबी ने उनके घर पर छापा मारा।
वायरल हो रहा है ये वीडियो
इस बीच, लावण्या का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक किसान लावण्या के पैरों में गिरकर उसकी गुहार सुन लेने के लिए गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहे किसान का नाम भास्कर कहा  गया है, जिससे वीओरओ ने पासबुक सौंपने की एवज में कथित रूप से 30 हजार रुपये की रिश्वत ली थी किन्तु जब भास्कर को अपने ऑनलाइन रिकॉर्ड में गलतियां नजर आईं और उन्हें ठीक करने के लिए उससे लाखों रुपये की रिश्वत मांगी गई, उसने एसीबी के पास शिकायत की।
सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार का पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं लावण्या
इस मामले में विडम्बना यह है कि ख़बरों के अनुसार, लावण्या दो साल पूर्व तेलंगाना सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ तहसीलदार का पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं, लावण्या के पति ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत बताए जाते हैं ।