
पर्दे पर अपने चुलबुले अंदाज से तहलका मचाने वाली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का 13 अगस्त को जन्मदिन है.उन्होंने अपनी गजब की खूबसूरती, दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है.भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और में भी काम किया है. अपने बेहतरीन अभिनय के कारण उनकी गिनती बेहतरीन कलाकारों में की जाती है. वह अस्सी और नब्बे के दशक में सक्रिय रहीं
90 के दौर की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है. लेकिन श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से भी खूब मशहूर हुए थे. बता दें कि साल 1984 में बनी फिल्म 'जाग उठा इंसान' के शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच प्यार की पहली शुरूआत हुई थी. मिथुन श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे, जबकि श्रीदेवी की शर्त थी कि पहले वो अपनी बीबी योगिता बाली से तलाक ले लें. उसके बाद वो उससे शादी करेंगी और तभी वो सार्वजनिक रूप से इस प्यार को स्वीकार करेंगी. ये शर्त पूरी करने के लिए जब मिथुन ने अपनी पत्नी योगिता पर दबाव बनाया तो उन्होंने आत्महत्या की धमकी दे डाली. इससे मिथुन डर गए और उनकी प्रेम कहानी का अंत हो गया. जिसके बाद श्रीदेवी ने मिथुन को छोड़कर 8 साल बड़े बोनी कपूर से शादी कर ली. - अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्रीदेवी और इरफान खान के साथ फोटो, लिखा- 'दोनों छोड़कर चले गए'
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था. उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी है. उनके पिता एक वकील थे. उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं.
उन्होंने महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म में अभिनय किया था. वर्ष 1976 तक श्रीदेवी ने कई दक्षिणी भारतीय फिल्म में बतौर बाल-कलाकर के रूप में काम किया. अभिनेत्री के रूप में 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म मुंदरू मुदिची' में काम किया. नन्ही श्रीदेवी को मलयालम फिल्म मूवी पूमबत्ता'(1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया. उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलुगू और मलायलम फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया.
श्रीदेवी को करीब से जानने वाले जानते हैं कि वो अपने लुक को लेकर काफी गंभीर रहती थीं, इसलिए मौका कोई भी हो. कहीं भी हो. बिना मेकअप के वो कहीं नज़र नहीं आती थी. यही नहीं शॉपिंग या फिर कहीं फिल्म प्रमोशन के लिए जाना हो. उन्हें तीन घंटे लगते थे तैयार होने में.
Sridevi
श्रीदेवी को बिल्कुल पसंद नहीं था कि कोई उनकी उम्र के बारे में बात करे. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार किया था कि जब बोनी भी उन्हें उम्र की याद दिलाते हैं तो वे उनसे लड़ाई करती थीं.
श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया. इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं. 24 फरवरी को श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्हें फिल्मों में वापसी किए कुछ ही वक्त हुआ था. श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' और 'इंग्लिश विंग्लिश' दोनों ही हिट रही थीं. दूसरी पारी तो शुरू हुई लेकिन इसका अंत बहुत जल्दी हो गया.