Wednesday, 27 May 2020

प्रेक्षा की मौत से सकते में इंडस्ट्री,TV एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि


'क्राइम पेट्रोल' में काम कर चुकीं टीवी एक्टर प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में अपने घर में फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली. उनके जाने से पूरी टीवी इंडस्ट्री सकते में है. टीवी एक्टर करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी समेत कई एक्टर्स ने प्रेक्षा की मौत पर दुख व्यक्त किया है. करण कुंद्रा ने लिखा कि लोगों को मेंटल हेल्थ पर और बात करने की जरूरत है.
टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने प्रेक्षा मेहता की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, "'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना' एक और टीवी एक्टर ने सुसाइड कर ली और ये उसने अपने आखिरी इंस्टाग्राम में लिखा था. प्रेक्षा मेहता, ये काफी दुख देने वाला है. आप इतनी यंग थीं. आपके पास आपकी पूरी जिंदगी पड़ी थी. हमें मेंटल हेल्थ पर और बात करने की जरूरत है."
प्रेक्षा ने मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अपने घर में पंखे से लटकर जान दे दी. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा, "मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है, मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती. इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है. पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की. अब मैं थक गई हूं." रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने से वो डिप्रेशन में चली गईं थीं.