लॉकडाउन के कारण अपने परिवार वालों के पास पहुंचने के लिए फूलदेव काफी परेशान था. किसी तरह से 500 रुपये एक साइकिल खरीदी. इस साइकिल पर जरूरी सामान लादकर अपने गांव चतरा के लिए निकल पड़ा. रास्ते में कुछ रोटी खाया लेकिन भरपेट खाना कहीं नसीब नहीं हुआ. इस दौरान वह अपनी पत्नी को फोन कर जल्द घर पहुंचने की जानकारी भी दिया.
दुर्गापुर से करीब 150 किमी की दूरी तय किया था कि उसकी साइकिल लड़खड़ा गयी और वह सड़क पर ही गिर गया. कुछ देर में इसकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर बिखरे सामान व साइकिल की स्थिति देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई हो.
इधर, इस घटना की जानकारी अभिषेक अंगद ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया. मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह बात आते ही उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में सहयोग करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.
