
पिछले कुछ दिनों से सिनेमा जगत पर दुःखों का पहाड़ टूट रहा है. कभी किसी दिग्गज कलाकार के जाने की बात आती है तो कभी किसी कलाकार के किसी अपने की मौत की खबर सामने आती है. बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार को साझा किया कि उनकी मासी अब इस दुनिया में नहीं रहीं. अपनी मासी के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं.