आज हम आप लोगों को 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दिनों काफी चर्चा में है. तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.
1. लक्ष्मी बॉम्ब
google
राघव लॉरेंस के निर्देशन और तुषार कपूर के निर्माण में बन रही है एक हॉरर कॉमेडी मनोरंजन फिल्म बताई जा रही है जिसमें अक्षय कुमार के साथ अमिताभ बच्चन, तुषार कपूर, आर माधवन और कियारा आडवाणी भी एक अहम किरदार में दिखाई देने वाली है. यह फिल्म अपनी बड़ी स्टारकास्ट और शानदार कहानी की वजह से काफी चर्चा में है. यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर हो रही चर्चाओं को देखकर ऐसा बताया जा रहा है कि यह ओपनिंग डे पर 50 करोड़ की कमाई आसानी से कर सकती है.
2. राधे
google
प्रभु देवा के निर्देशन और सोहेल खान के निर्माण में बन रही यह बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है. यह गैंगस्टर पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है जिसमें सलमान खान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आने वाले हैं. सलमान खान इस फिल्म में राधे के एक अलग ही किरदार में दिखाई देने वाले हैं. इसलिए दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
3. जान
google
मुख्य रूप से तेलुगु भाषा में बन रही इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं. यह जबरदस्त एक्शन से भरपूर एक रोमांटिक मनोरंजन फिल्म बताई जा रही है जिसमें प्रभास के साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी एक अहम किरदार में दिखाई देने वाली है. इस फिल्म के द्वारा प्रभास और पूजा हेगडे पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है.
यदि आप लोगों को हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमें कमेंट कर अपना जवाब दे सकते हैं. इसी तरह की रोचक खबरों की जानकारी के लिए आप हमें फॉलो करें.


