Saturday, 30 November 2019

मौत के बाद अधूरी रह गई इन सितारों की अंतिम इच्छा, नंबर 1 जाना चाहता था पाकिस्तान

हर एक इंसान की मरने से पहले अंतिम इच्छा जरूर होती है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों के बारे में बताने वाले हैं। जिनकी अंतिम इच्छा अधूरी रह गई।
4 - श्रीदेवी
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को हम सब को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी दुबई अपने भतीजे की शादी में गई परंतु वहां से उनकी मौत की खबरें आई। श्रीदेवी की आखिरी इच्छा थी कि वे अपने दोनों बेटियों को बेहतरीन अभिनेत्री बनते देखें।
3 - ओमपुरी

Third party image reference
अभिनेता ओमपुरी अपनी पत्नी और बेटे से अलग रहते हैं। ओमपुरी के करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर खालिद किदवई ने बताया कि ओम पुरी अपने आखरी समय में अपने बेटे से मिलना चाहते थे, और इसलिए वे त्रिशूल बिल्डिंग पर गए थे। उनको पता चला कि उनका बेटा ईसान और उनकी पत्नी नंदिता किसी पार्टी में गए हैं। इसके बाद ओम पुरी की मृत्यु हो गई। ओम पुरी की अपने बेटे से मिलने की इच्छा अधूरी रह गई।
2 - कादर खान

Third party image reference
कादर खान, अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। कादर खान एक बार और अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी और गोविंदा के साथ जाहिल फिल्म बनाना चाहते थे। परंतु ये इच्छा पूरी होने से पहले वे इस दुनिया से चल बसे। उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।
1-विनोद खन्ना

Third party image reference
विनोद खन्ना 27 अप्रैल 2017 को एक लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गए। विनोद खन्ना खन्ना चाहते थे, कि वे मरने से पहले पाकिस्तान में स्थित उनके पुश्तैनी मकान को देखें। परंतु उनकी पाकिस्तान जाने की इच्छा अधूरी रह गई।