दोस्तों बीसीसीआई खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा की हिसाब से सैलरी देता है तो आज हम लोग बात करेंगे हार्दिक पांड्या, केएल राहुल ऋषभ पंत की सैलरी कितनी है ।और उनकी सैलरी के अलावा उनको एक आईपीएल मैच खेलने का कितने पैसे मिलते हैं तो चलिए आज की इस खबर को शुरू करते हैं।दोस्तों बीसीसीआई खिलाड़ियों को उनके ग्रेड के हिसाब से उन्हें सैलरी देती है जिसका ग्रेड अच्छा होगा उसको ज्यादा सैलरी मिलती है जिसका ग्रेड कम होगा उसको कम सैलरी मिलती है।
हार्दिक पांड्या
live Hindustan.com
टीम इंडिया के ऑलराउंडर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा। हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजी करते हैं वैसे कम बल्लेबाजी बल्लेबाजी करते हैं क्योंकि हार्दिक पांड्या कम ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की क्षमता रखते हैं और बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। दोस्तों हार्दिक पांड्या हमेशा नए-नए गाड़ियों में और नए नए फैशन के लिए चर्चा में रहते हैं तो यहां पर सवाल उठता है कि उनकी बीसीसीआई से सैलरी कितनी मिलती है तो दोस्तों मैं आपको बता दूं कि हार्दिक पांड्या को 3 करोड़ रुपए सलाना मिलता है। मतलब कि महीने का 25 लाख हार्दिक पांड्या को मिलता है। दोस्तो हार्दिक पांड्या का ग्रेड बी है।
केएल राहुल
Amarujala.com
टीम इंडिया के लिए ओपनर बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले केएल राहुल का नाम तो आपने सुना ही होगा। दोस्तों यह खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभाशाली है और बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनको जब भी मौका मिलता है यह उसका पूरी तरीके से फायदा उठाते हैं और वहां पर अपना नाम बनाने की कोशिश करते हैं और ऐसे में यह काफी चर्चा में भी रहते हैं क्योंकि यह भी हार्दिक पांड्या की तरह काफी महंगी महंगी चीजें यूज़ करते हैं तो ऐसे में इनकी बीसीसीआई से सैलरी कितनी है वह जानना तो बनता है दोस्तों आपको बता दूं केएल राहुल को बीसीसीआई की तरफ़ से 3 करोड़ रुपए सलाना मिलता है। मतलब महीने का 25 लाख रुपए केएल राहुल को मिलता है। केएल राहुल का ग्रेड बी है।
ऋषभ पंत
Bhaskar.com
दोस्तों टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी के बाद विकेटकीपर बनने का पूरी तरीके से दायित्व ऋषभ पंत पर सौंप दिया गया है बीसीसीआई के मुख्य सिलेक्टर भी कह चुके हैं कि हम ऋषभ पंत को टीम इंडिया का नया विकेटकीपर बनते हुए देखना चाहते हैं और वैसे तो यह खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभाशाली है ऋषभ पंत चाहे तो बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करें लेकिन अभी उन में अनुभव की कमी है और अभी उन्हें इसीलिए बार-बार मौका दिया जा रहा है। दोस्तों ऋषभ पंत को बीसीसीआई की तरफ से सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं मतलब महीने का लगभग 42 लाख रुपए मिलता है। ऋषभ पंत का ग्रेड ए है।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का ग्रेड ए+ है और इन तीनों खिलाड़ियों की सैलरी सालाना 7 करोड़ रुपए है। यह विवरण आज के हिसाब से है आज दिनांक 28 अक्टूबर 2019 है।
दोस्तों ऐसे ही नए-नए क्रिकेट की खबरों के लिए आप लोग हमें फॉलो कर लीजिए।


