विनोद राय
बीसीसीआई के सीओए रह चुके विनोद राय ने अनिल कुंबले के कोच पद से हटने वाले मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे कुंबले का सम्मान करते हैं तथा कप्तान से तकरार के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ा था। मेरे हाथ में चीजें होती तो मैं अनिल कुंबले का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सोचता। ऐसा संभव नहीं हुआ।

कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच विवाद पर हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए विनोद राय ने कहा कि अगर वह मामला आज सामने आता और इस वक्त सौरव गांगुली बोर्ड अध्यक्ष हैं, ऐसे में वे भी यही फैसला लेते। मैंने विराट कोहली से इस बारे में विस्तृत बातचीत की थी। मैंने गांगुली से भी बात की थी और उनका कहना भी था कि कोच और कप्तान के बीच ड्रेसिंग रूम में अनबन हो रही है, तो कोच को हटाने का विकल्प ही बचता है।