भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेली हाल में ही खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पूरी तरह से रोहित शर्मा के नाम रही थी. रोहित ने इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाया था. वहीं सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी दोहरा शतक बनाया है
.
.
19 छक्कों के साथ टेस्ट सीरीज में बनाए थे 529 रन
रोहित शर्मा ने 19 गगनचुम्बी छक्कों के साथ इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 529 रन बनाए थे. उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से भी नवाजा गया था.
भारत ने इतिहास में अगर पहली बार साउथ अफ्रीका को किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है, तो इसमें सबसे बड़ा योगदान रोहित शर्मा का ही रहा है.
मुंबई इंडियंस ने रोहित को लेकर किया दिवाली पोस्ट
दिवाली के ख़ास अवसर पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एक मजेदार पोस्ट किया है. जिसमे उन्होंने रोहित शर्मा की तस्वीर के साथ कुछ पटाकों की तस्वीर पोस्ट की है. साथ ही मुंबई इंडियंस ने रोहित द्वारा साउथ अफ्रीका सीरीज में बनाये गए रनों के बारे में बताया है.
मुंबई इंडियंस ने यह भी बताया, कि रोहित ने कुल 362 रन सीरीज में चौके-छक्कों से ही बना डाले. बता दें, कि सीरीज में रोहित ने जहां 62 चौके लगाए थे. वहीं 19 छक्के भी लगाए थे.
रोहित ने कहा, धमाके सिर्फ मैदान पर सही
मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर खुद रोहित शर्मा ने जवाब दिया है. रोहित ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'धमाके सिर्फ मैदान पर ही सही है, मैदान के बाहर नहीं, प्रदुषण को रोको'
बता दें, कि रोहित शर्मा वर्तमान समय में शानदार फॉर्म में है और मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश करते हैं. अपनी शानदार और धमाकेदार बल्लेबाजी से उन्होंने अपने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बना लिए हैं.