Monday, 28 October 2019

टेस्ट की नंबर 1 टीम भारत को हराने के लिए दिग्गजों ने चुन ली है वर्ल्ड की बेस्ट टीम

टीम इंडिया ने अभी हाल में ही दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी। जिसके बाद भारत अपने घर पर लगातार 11 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफल रहा।

Third party image reference
पिछले करीब 3 सालों से टीम इंडिया टेस्ट की नंबर 1 टीम बनी हुई है। बड़ी-बड़ी टीमों के कप्तान भी ये मान चुके हैं कि भारत को उसके घर में हरा पाना लगभग असंभव है।

Third party image reference
इसी को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के कुछ दिग्गजों ने दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को चुनकर एक ऐसी टीम बनाई है, जो भारत को भारत में आकर हरा सकती है। आइए देखें इस टीम को।
बल्लेबाजी-:
इस टीम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 6 दिग्गज बल्लेबाजों को जगह मिली है। जिसमें ओपनिंग का जिम्मेदारी टॉम लैथम और डीन एल्गर को दी गई है।

Third party image reference
तो वहीं मध्यक्रम में केन विलियमसन, जो रूट, को रखा गया है। टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दी गई है। जबकि विकेटकीपिंग करने के लिए जोस बटलर को चुना गया है।
गेंदबाजी-:

Third party image reference
इस टीम में टेस्ट के तीन खतरानक गेंदबाजों को चुना गया है, जिसमें जेम्स एंडरसन, पैट कमिंस और नाथन लियोन शामिल हैं। ऑलराउंडर्स खिलाड़ियों के तौर पर शाकिब अल हसन और बेन स्टोक्स को जगह मिली है।
पूरी टीम इस प्रकार है:

Third party image reference
स्टीव स्मिथ, डीन एल्गर, केन विलियमसन, जो रूट, टॉम लैथम, बेन स्टोक्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, नाथन लियोन, जेम्स एंडरसन, और पैट कमिंस।